अनंतनाग। पुलिस ने शनिवार को नशा तस्करी के दो आरोपियों को चरस सहित गिरफ्तार किया। सूचना के आधार पर एसपी की देखरेख में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम ने दो लोगों को रोक कर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 1.150 किलो चरस बरामद हुई। आरोपी महबूब गुज्जर और रफीक अहमद गुज्जर निवासी चोंटिहाल उटारसू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद