फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मगाम और हार्ड पंजू में तीन आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलिस ने मगाम और हार्ड पंजू क्षेत्रों में दो अलग-अलग अभियान में तीन आरोपी नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनसे काफी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया। बैटपोरा क्रासिंग पर रुटीन पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक को रोका गया। तलाशी के दौरान उससे लगभग 2 किलो 100 ग्राम चरस बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान रउफ अहमद हजाम निवासी बटपोरा कनीहामा के रूप में हुई है। वहीं गांव बोनिजानीगाम में नाके पर पुलिस की टीम ने दो व्यक्तियों की जांच की। उनके बैग से 2 किलो और 185 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान इरफान अहमद मीर और ओवैस अहमद भट निवासी गांव हरदुलातिना के रूप में हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें