फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: 13.8 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, कार जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। पुलिस ने नशा तस्करी के दो आरोपियाें को शनिवार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 13.8 ग्राम हेरोइन, एक डिजिटल वजन मशीन और सिल्वर फॉइल बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना काजीगुंड के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वानपोरा पुल के पास नाका लगाया था। जांच के दौरान कार को रोका गया जिसमें दो लोग सवार थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनसे हेरोइन बरामद की। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। अपराध में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों तौसीफ अहमद खान और जहीन फैयाज भट दोनों निवासी बटमालू, श्रीनगर के खिलाफ थाना काजीगुंड में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें