बारामुला। पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान टंगमर्ग में दो लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया। उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ओवैस अहमद भट निवासी ट्रेरन और शोएब अहमद खोखर निवासी चेक ट्रेरन के तौर पर हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद