गांदरबल। पुलिस ने एमएस शेर-ए-कश्मीर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के खिलाफ सोनमर्ग के शुद्धकादी एसडीए टोल पोस्ट पर पर्यटन वाहनों से स्वच्छता शुल्क के नाम पर कथित अधिक शुल्क वसूलने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत थाना सोनमर्ग में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने दो टूक कहा, पर्यटकों और आम लोगों से कोई व्यक्ति या एजेंसी अवैध या अनधिकृत अतिरिक्त शुल्क वसूलते पाई गई तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्ती से निपटाया जाएगा। पुलिस ने पर्यटकों और आम जनता को अत्यधिक शुल्क वसूलने के किसी भी मामले की तुरंत सूचना पुलिस को निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबराें 9541786717, 7006795008 9906668731, 9419371774, 9541786731, 0194-2416478, 0194-241656 पर देने की सलाह दी है। संवाद