बारामुला। पुलिस ने गाय चुराने के आरोप में वीरवार को दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक चोरी की शिकायत मिलने पर पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर दूसरे आरोपी का नाम बताया। पुलिस ने जानकारी के आधार पर छापा मारकर सभी पांच गायों को बरामद कर लिया। आरोपियों की पहचान शाकिर अहमद डार और आदिल अशर्फ डार के तौर पर हुई है। दोनों सोपोर के डांगरपोरा के निवासी है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद