फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: ट्यूलिप गार्डन में आठ दिन में पहुंचे 75 हजार से अधिक पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले दिनों में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटकों के आगमन की उम्मीद : निदेशक फ्लोरीकल्चर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर संभाग के फ्लोरीकल्चर विभाग की निदेशक माथुरा मासूम ने मंगलवार को कहा कि आठ दिन के भीतर ट्यूलिप गार्डन में 75 हजार से अधिक पयर्टक पहुंचे। उन्होंने आने वाले दिनों में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटकों के आगमन की उम्मीद जताई है।
बता दें कि 16 मार्च को आम लोगों के लिए खोले जाने के बाद से ट्यूलिप गार्डन में आने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मासूम ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से आधिकारिक उद्घाटन से पहले भी बड़ी संख्या में लोग बेसब्री से गार्डन घूमने का इंतजार कर रहे थे। इसके खुलने के बाद से भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसके खुलने के शुरुआती दिनों में बीच में बारिश का सिलसिला भी देखने को मिला। इससे लोगों की आवाजाही पर थोड़ा असर पड़ा लेकिन बारिश के बाद गार्डन और भी ज्यादा खूबसूरत दिखता है। और ज्यादा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूरे दिन लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। खासकर वीकेंड पर और ईद की छुट्टियों के दौरान भारी भीड़ देखने को मिली। मासूम ने कहा कि स्थानीय लोग और बाहर से आए पर्यटक दोनों ही बड़ी संख्या में आ रहे हैं। कई लोग शाम के समय भी गार्डन में घुसने की कोशिश करते हैं। हालांकि यह तय समय पर ही खुला रहता है और टिकट काउंटर भी उसी हिसाब से बंद हो जाता है। सुबह 8 से शाम 6 बजे तक गार्डन की टाइमिंग है।

उन्होंने कहा कि अभी आम दिनों में करीब 10,000 से 12,000 लोग आ रहे हैं जबकि खुलने वाले दिन यह संख्या 7,000-7,500 थी जो लगातार बढ़ते रुझान को दिखाता है। वीकेंड और ईद के त्योहार के दिनों में लोगों की संख्या बहुत ज्यादा रही। पीक दिनों में करीब 20,000 लोग घूमने आए। गार्डन के खुलने के बारे में पूछताछ फरवरी से ही शुरू हो गई थी। निदेशक ने कहा, हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में लोगों की आवाजाही और बढ़ेगी क्योंकि फूल पूरी तरह खिलने वाले हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि पिछले सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। इस बीच गार्डन के इंचार्ज जावेद अहमद ने कहा कि मंगलवार को भी करीब 13-14 हजार आगंतुक घूमने के लिए पहुंचे। रोजाना संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि डल झील के किनारे जबरवान पहाड़ियों की तलहटी में स्थित इस गार्डन में इस साल ट्यूलिप की लगभग 75 किस्मों के साथ-साथ दूसरे सजावटी फूलों को भी लगाया गया है। हर साल वसंत के मौसम में खुलने वाला यह गार्डन, जम्मू-कश्मीर के पर्यटन कैलेंडर का एक मुख्य आकर्षण बना रहता है। पूरे भारत तथा विदेश से लाखों आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें