फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां के चित्रगाम में सेब से लदा ट्रक सड़क से फिसला, सहायक घायल

विज्ञापन
शोपियां के चित्रगाम में पलटा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके में वीरवार सुबह सेब से लदा ट्रक सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक का सहायक मामूली रूप से घायल हो गया, जबकि चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के नंबर वाला ट्रक जैनापोरा के चेड़ीपोरा, चित्रगाम इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से फिसल गया। हादसे में घायल सहायक की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के ग्वालदा निवासी रॉबिन के रूप में हुई है। दुर्घटना में सेब की कुछ पेटियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें