श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड के बदरागुंड इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टवेरा वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इसकी पुष्टि अधिकारियों ने की है।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए इमरजेंसी अस्पताल काजीगुंड पहुंचाया। पांच घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद