फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुलगाम में ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। जिले के ओकि इलाके के पास बुधवार रात को एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक सहित उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रात करीब 8:00 बजे हुआ। जब खोखरहामा के मोहम्मद जुल्फ़िकार शेख ऑटो लेकर कुलगाम से महिपुरा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। इस घटना में ड्राइवर समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान गडिहामा की रुकैया, महिपुरा की मीमा, महिपुरा की कुलसुमा बानो, महिपुरा के मंजूर अहमद मीर, गडिहामा के रियाज अहमद, खोखरहामा के मोहम्मद जुल्फ़िकार शेख (चालक), महिपुरा के नजीर अहमद मीर और महिपुरा की शहेना बानो के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें