फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां पुलिस ने जिले भर में लगाए एक हजार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस ने जिले भर में पौधरोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिला पुलिस कार्यालय, जिला पुलिस लाइंस शोपियां समेत जिले के सभी पुलिस प्रतिष्ठानों में करीब एक हजार सजावटी पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय में एसएसपी शोपियां ने खुद पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों और लोगों से अपील की कि हरियाली बढ़ाने और धरती को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के लिए लगातार पौधरोपण और संरक्षण के प्रयास करें। इस पौधरोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना, हरित क्षेत्र बढ़ाना और पारिस्थितिक संतुलन के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें