फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बेहोश मिले व्यक्ति की अस्पताल में मौत, नहीं हो पाई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर के टीआरसी ग्राउंड में वीरवार को एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। थाना कोठीबाग की पुलिस टीम ने तुरंत उसे तत्काल उपचार के लिए एसएमएचएस अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार राहगीरों ने एक व्यक्ति को जमीन पर निष्क्रिय पड़े देखकर पुलिस को सूचित किया था। चिकित्सकों की सारी कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक के पास से कोई पहचान-पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस ने शव को मेडिको-लीगल प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा है। उसके परिजन तक पहुंचने की कोशिशें जारी हैं। पहचान स्थापित करने के लिए पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है। यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो कृपया नंबर 9149680280 पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस स्टेशन कोठीबाग से संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें