श्रीनगर। श्रीनगर के हजरतबल थाना क्षेत्र के धोबीघाट इलाके के पास शनिवार को एक युवती का शव जलाशय से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतका त्राल की रहने वाली थी और कुछ दिन से लापता थी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जलाशय में शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। प्रारंभ में शव की पहचान नहीं हो पाई थी लेकिन बाद में मृतका की पहचान पुलवामा के त्राल निवासी के रूप में हुई है। मृतका की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल डूबने के कारण स्पष्ट नहीं हैं। यह अभी जांच का विषय है कि मामला दुर्घटना का है या इसमें किसी अन्य कारण की भूमिका है। शव को पहचान के बाद मेडिकल-लीगल औपचारिकताओं के लिए भेज दिया गया है। संवाद