श्रीनगर में साइबर क्राइम की ट्रेनिंग के बाद जवान व अधिकारी। स्रोत आयोजक
- फोटो : नगरौर में निकाले गए अलम-जुलूस में शामिल लोग।
श्रीनगर। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय गांधीनगर ने रविवार को रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर श्रीनगर 185 बटालियन (लेथपोरा, पुलवामा) में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें
वित्तीय योजना, वित्तीय धोखाधड़ी, और साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम और बचाव को लेकर जानकारी दी गई। ब्रिगेडियर रोहित नौटियाल के नेतृत्व में इस प्रोग्राम का मकसद पूरे भारत में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना था। परिचय भाषण के बाद राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर अंशु सिंह ने विश्वविद्यालय के विजन और मिशन का ओवरव्यू दिया और संगठन को विशेष ट्रेनिंग दी जिससे नागरिकों के बीच वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के प्रोजेक्ट के उद्देश्य को आगे बढ़ाया गया। ब्यूरो