बारामुला। पुलिस ने अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जारी मुहिम के तहत रविवार को एक टिप्पर और एक ट्रैक्टर को जब्त किया। दोनों वाहन चकलू बारामुला में रेत की अवैध ढुलाई में शामिल पाए गए थे। कार्रवाई के दौरान चकलू में लगभग 315 मीट्रिक टन डंप किए गए सामान वाली एक अवैध डंपिंग साइट की भी पहचान की गई और उसे जब्त किया गया। खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद