पुलवामा के ख्रयू में जब्त किए वाहन। स्रोत पुलिस
पुलवामा। अवंतिपोरा पुलिस ने ख्रयू में खनिजों के अवैध खनन और परिवहन के आरोप में दो वाहनों को रविवार को जब्त किया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी है। पुलिस स्टेशन ख्रयू में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद