फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पुलवामा के युवा ने एमएमए रेफरी और जज के तौर पर राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

विज्ञापन
पुलवामा के रेफरी तौसीफ अशरफ। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
-नेशनल सर्टिफिकेशन अवार्डी तौसीफ अशरफ का मकसद जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है
विज्ञापन


यूनिस खालिक
पुलवामा। जिले के एक युवा ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) में सी-कैटेगरी नेशनल रेफरी और जज के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। कस्बायार इलाके से हाल ही में 12वीं पास करने वाले तौसीफ अशरफ ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत होने वाली प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा पास की है।
यह उनके और जम्मू-कश्मीर में बढ़ते खेल समुदाय के लिए बड़ी उपलब्धि है। वह केंद्र शासित प्रदेश के उन छह नामांकित लोगों में से थे जो सर्टिफिकेशन प्रोसेस में शामिल हुए और सफल रहे। तौसीफ को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ जेएंडके ने नामांकित किया था। सर्टिफिकेशन प्रोग्राम एशियन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन से जुड़े इंटरनेशनल फ्रेमवर्क के तहत चलता है। इसे ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया से मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन

पुलवामा में साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले तौसीफ ने खेल और युवा पहलों में सक्रिय रहते हुए स्थानीय स्तर पर अपनी पढ़ाई पूरी की। एक शिक्षक ने उन्हें प्रतिबद्धता और अनुशासन के साथ एथलेटिक्स करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल में होने वाली प्रतियोगिताएं और लोकल टूर्नामेंट के जरिए जमीनी स्तर पर शुरुआत करते हुए उन्होंने धीरे-धीरे खेलों का आयोजन करने और युवा भागीदारी को बढ़ावा देने में अपनी भागीदारी बढ़ाई। समय के साथ खेल सिर्फ एक जुनून ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत विकास और सामुदायिक जुड़ाव का एक मंच बन गया।

तौसीफ ने बताया कि खेल ने मुझे अनुशासन, टीमवर्क और लीडरशिप सिखाकर मेरे व्यक्तित्व को बनाया है। इसने हर पड़ाव पर मौके दिए और कॅरिअर ग्रोथ के दरवाजे भी खोले। अब उनका मकसद जम्मू और कश्मीर में जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को और मजबूत करना है। वह और ज्यादा स्पोर्टिंग इवेंट्स के आयोजन करने और युवाओं के लिए अपनी ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों में लगाने के अवसर बनाने का प्लान बना रहे हैं। खेल युवाओं को नकारात्मकता से दूर रखकर उनमें आत्मविश्वास, एकता और लक्ष्य पाने की भावना मजबूत करते हैं। इनकी मदद से युवा समाज में बदलाव लाने वाला रोल निभा सकते हैं।
विज्ञापन

नुकसानदायक गतिविधियों से दूर रहें युवा
जम्मू और कश्मीर के युवाओं को अपने संदेश में तौसीफ ने उनसे शिक्षा, खेल और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा समाज की रीढ़ हैं। नशे और नुकसानदायक गतिविधियों से दूर रहें। खेल न सिर्फ शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाते हैं बल्कि चरित्र, आत्मविश्वास और एकजुटता को जन्म देते हैं। समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ हम अपने और अपने इलाके के लिए अच्छा भविष्य बना सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें