अनंतनाग। जिला अनंतनाग के ऐशमुकाम इलाके में निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाए जाने पर पुलिस और संबंधित विभाग की टीम ने मंगलवार को दवा की दुकानों को सील कर दिया।
सील किए गए मेडिकल स्टोर्स में अरिगोहल के इबाद मेडिकेट केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स, बिलाल रैना मेडिकेट और गनी मेडिकल स्टोर शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान इन दुकानों में दवाइयों के बिक्री-खरीद रिकॉर्ड में अनियमितताएं पाई गईं। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने कानूनी प्रावधानों के तहत मौके पर ही इन मेडिकल स्टोर्स को सील कर दिया। मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद