फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: काजीगुंड में तीन गिरफ्तार, कैमोह में अफीम की अवैध खेती नष्ट

विज्ञापन
कुलगाम में भांग की खेती नष्ट की। स्रोत पुलिस - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुलगाम। पुलिस ने पूरे जिले में कई सफल ऑपरेशन चलाए। काजीगुंड क्षेत्र में नशा तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कैमोह में अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया और देवसर में नियमों के उल्लंघन के कारण एक मेडिकल दुकान को सील कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि हसनपोरा बाग में अफीम के पौधों की अवैध खेती के बारे में मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस स्टेशन कैमोह ने हाजी मोहल्ला हसनपोरा बाग में जांच की। यहां मोहम्मद अयूब गनी निवासी हाजी मोहल्ला के कब्जे वाली जमीन पर अफीम के पौधों की अवैध खेती की जा रही थी। कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अफीम के पौधों के नमूने लिए गए। उन्हें जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

काजीगुंड में ड्रेन क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से 322 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान अली मोहम्मद पारे निवासी वाईके पोरा के रूप में हुई।
पुलिस चौकी मीर बाजार की टीम द्वारा ग्रिड स्टेशन निपोरा के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरपु्तार किया। उसके पास से 1.5 किलो चरस जैसा पाउडर बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अनायत बशीर निवासी नुस्सू बद्रागुंड काजीगुंड के रूप में हुई।
ड्रेन रेलवे क्रॉसिंग के पास नाका ड्यूटी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से 6.4 ग्राम वजन का हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान उमर बशीर गनी निवासी नुस्सू बद्रागुंड के रूप में हुई।
विज्ञापन

दवा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अधिकारियों ने जिले के देवसर क्षेत्र में एक मेडिकल दुकान को सील कर दिया है। एक अधिकारी ने कहा कि गुड लक मेडिकल स्टोर को सील किया गया क्योंकि यह शेड्यूल एनआरएक्स दवाओं के अनुचित रखरखाव और अपनी लाइसेंस में निर्दिष्ट शर्तों के उल्लंघन में पाया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई कुलगाम के ड्रग कंट्रोल टीम की ओर से निरीक्षण के बाद एसएचओ देवसर के नेतृत्व में पुलिस के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें