बारामुला। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर आरोपी अब्दुल हामिद डार निवासी ट्रेरान टंगमर्ग, अब्दुल खालिक खान निवासी जसपोरा और शगुफ्ता निवासी जसपोरा को 80 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। वे इसकी किसी को सप्लाई देने जा रहे थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद