कुलगाम। बीती रात जिले के डीएच पोरा क्षेत्र के अहमदाबाद लस्सीपोरा गांव में दो घरों से 18 भेड़ चोरी हो गईं। स्थानीय निवासियों ने रविवार को बताया कि अज्ञात लोगों ने निवास परिसर में प्रवेश किया और उनकी भेड़ें लेकर फरार हो गए। चोरी हुई भेड़ें अहमदाबाद लस्सीपोरा गांव के निवासी मुहम्मद अशरफ गनी और मुश्ताक अहमद गनी की थीं। पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने बताया कि एक साथ इतनी भेड़े चोरी होना हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच की जाएगी। संवाद