फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाने का दावा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बारामुला पुलिस ने आठ चोरी हुए डीप फ्रीजर बरामद और अपराध में इस्तेमाल वाहन किया जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी के मामले को सुलझाने का दावा किया। सभी आठ चोरी हुए डीप फ्रीजर बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर लिया।
मामला कनलीबाग बारामुला निवासी कनरू एंटरप्राइजेज के मालिक नजीर अहमद कनरू की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत से शुरू हुआ। इसमें गौसिया कॉलोनी गुलनार पार्क के पास बारामुला स्थित उनके गोदाम से डीप फ्रीजर की चोरी के बारे में बताया गया था। थाना बारामुला में एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस टीमों ने पूछताछ के लिए कई संदिग्धों की पहचान की। इनमें से एक जिसकी पहचान आदिल हसन डार निवासी जोगियार शीरी के रूप में हुई, ने अपने साथियों के साथ अपराध में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया। पता चला कि गंटामुला बाला निवासी वजीर अहमद वानी द्वारा चलाए जा रहे टाटा मोबाइल वाहन का इस्तेमाल चोरी की संपत्ति को ले जाने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी किए गए डीप फ्रीजर बाद में आरोपियों और उनके सहयोगियों के बीच बांट दिए गए थे। कई पुलिस टीमों का गठन किया गया और विभिन्न स्थानों पर भेजा गया। सभी आठ चोरी हुए डीप फ्रीजर बरामद कर लिए। पांच डीप फ्रीजर शौकत अहमद डार उर्फ साहिल निवासी जोगियार जबकि दो डीप फ्रीजर आसिफ अमीन तांत्रे निवासी जोगियार की दुकान और एक वाहन चालक आरिफ हुसैन वानी के घर से बरामद किया गया। अपराध में इस्तेमाल किया गया टाटा मोबाइल वाहन भी जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें