फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar : पुलवामा में आतंकी हमला नाकाम, 10 हथगोलों के साथ युवक गिरफ्तार; दहशतगर्दों में शामिल होने वाला दानिश

Wed, 30 Oct 2024 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए पुलवामा में आतंकी संगठनों की संभावित गतिविधियों से संबंधित सुराग साझा किए हैं। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलवामा में सुरक्षाबलों ने एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम करते हुए एक युवक को 10 ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए पुलवामा में आतंकी संगठनों की संभावित गतिविधियों से संबंधित सुराग साझा किए हैं। 

विज्ञापन


पुलवामा पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने पुलवामा के प्रवेशद्वार पर संयुक्त नाका लगाया था। इस दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे 18 वर्षीय दानिश बशीर उर्फ मौलवी को दस हथगोलों के साथ पकड़ा। 

अधिकारी ने बताया कि कड़ी पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह आतंकवादियों के समूह में शामिल होने जा रहा था। मामले की जांच जारी है। इसमें और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें