फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: घाटी में गर्मी की मार, दिन तपा, रात का भी बढ़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। घाटी में मंगलवार को कड़ी धूप ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया। वही रात में भी बेचैन करने वाली गरमी रही। न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों सामान्य से अधिक चल रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह बारिश की संभावना है।
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 मई को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 21 मई को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ अलग-अलग जगहों पर बारिश की हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। 22-23 मई को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा। 24-25 मई को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें