फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: हेलिकॉप्टर ईंधन टैंकर श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- हादसे के बाद थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित रहा, किसी बड़े रिसाव की सूचना नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। जम्मू से लेह हेलिकॉप्टर संचालन के लिए ले जाया जा रहा एविएशन ईंधन से भरा एक टैंकर वीरवार को हरिपारनार्ड लालगाम के पास श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर पलट गया। इस दुर्घटना के चलते यातायात में कुछ समय के लिए बाधित हो गया। हालांकि टैंकर पलटने के चलते किसी बड़े रिसाव की सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि टैंकर जम्मू से लेह की ओर हेलिकाप्टर का ईंधन लेकर जा रहा था तभी चालक श्रीनगर जम्मू नेशनल हाईवे पर हरिपारनार्ड लालगाम के पास मोड़ से गुजरते समय पलट गया। वहीं टैंकर चालक को मामूली चोटें आई है। टैंकर में लोड सामग्री की उच्च ज्वलनशीलता को देखते हुए एहतियात के तौर पर तुरंत फायर टेंडर बुलाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें और ट्रैफिक अधिकारी मौके पर पहुंचे ताकि वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और कई लोगों ने इस हाईवे के इस हिस्से पर भारी वाहनों के दुर्घटनाओं की अक्सर होने वाली घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की। खासकर मौजूदा ठंडे मौसम की स्थितियों में जो सड़क की सतह को फिसलन भरा बना देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें