फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: टंगमर्ग से गुलमर्ग की ओर जाने वाले हर वाहन में एंटी-स्किड चेन का जोड़ा जरूर हो

विज्ञापन
विज्ञापन
- बर्फबारी के बाद टंगमर्ग-गुलमर्ग मार्ग पर सख्त वाहन सुरक्षा नियमों का पालन करने की दी सलाह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग और सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी हुई है। अधिकारियों ने सोमवार को टंगमर्ग-गुलमर्ग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को लेकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, हर वाहन में एंटी-स्किड चेन का एक जोड़ा होना चाहिए।
अधिकारियों ने कहा कि टंगमर्ग से गुलमर्ग की ओर जाने वाले हर वाहन में एंटी-स्किड चेन का एक जोड़ा होना चाहिए। यह नियम सभी तरह के वाहनों पर लागू होगा जिसमें ऑल व्हील ड्राइव और 4x4 वाहन भी शामिल हैं जिन्हें बर्फबारी, बर्फीली स्थितियों या किसी भी अन्य खराब मौसम की स्थिति में एंटी-स्किड चेन का इस्तेमाल करना जरूरी है। जिन चालक को बर्फ से ढकी, बर्फीली या पहाड़ी सड़कों पर गाड़ी चलाने का पहले से अनुभव नहीं है उन्हें इस रास्ते पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है खासकर खराब मौसम के दौरान।
विज्ञापन

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अनुभव की कमी से गुलमर्ग जाने वाली ऊंची और संकरी सड़क पर फिसलने, दुर्घटनाओं और ट्रैफिक जाम का खतरा काफी बढ़ जाता है। यह भी कहा गया है कि हैचबैक और सेडान कारों को इस रास्ते पर खासकर खराब मौसम की स्थिति में चलाने से बचें। इनका ग्राउंड क्लीयरेंस कम होता है। बर्फ से ढकी सतहों पर इनकी पकड़ सीमित होती है। इसके अलावा अगले आदेश तक टंगमर्ग-गुलमर्ग सड़क पर दोपहिया, तिपहिया और दस से ज्यादा यात्रियों की बैठने की क्षमता वाले भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध जोखिमों को कम करने और सर्दियों की स्थितियों में ट्रैफिक के सुचारु नियंत्रण को सुनिश्चित करने के लिए लगाया गया है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों, पर्यटकों और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों से सड़क पर तैनात टीमों के साथ सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

गुलमर्ग में पर्यटकों को स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
बारामुला। अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम को गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में टूरिस्ट को ले जा रही एक लोकल टैक्सी फिसलन के चलते सड़क से उतर गई। अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी फिसलने वाली सड़क पर नियंत्रण से बाहर हो गई और एक नाले के करीब सड़क से उतर गई। चश्मदीदों के अनुसार इलाके में बर्फबारी के कारण सड़क पर बर्फ जम गई थी जिससे यह हादसा हुआ। टैक्सी सड़क से उतरने के बाद यात्रियों में घबराहट फैल गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। इमरजेंसी टीमों के आने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि टूरिस्ट को सिर्फ मामूली चोटें आईं। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घायलों को मौके पर ही फर्स्ट एड दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी सोमवार को भी गुलमर्ग में कई वाहन फिसलन के चलते सड़क से उतरे लेकिन तुरंत स्थानीय लोगों और रिकवरी टीमों ने उन्हें रेस्क्यू किया। उनके अनुसार गुलमर्ग में चौबीस घंटे रिकवरी और रेस्क्यू टीमें तैयार हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें