फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए जम्मू-कश्मीर का दल रवाना

विज्ञापन
श्रीनगर की लाल चौक के घंटा घर से पुणे रवाना हुई ताइक्वांडो टीम
विज्ञापन
- श्रीनगर के लाल चौक स्थित बलिदान स्तंभ से डीआईजी और एसएसपी ट्रैफिक ने हरी झंडी दिखाकर दीं शुभकामनाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पुणे में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित इंटरनेशनल वर्ल्ड रैंकिंग जीआई ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर ताइक्वांडो दल शनिवार को आधिकारिक तौर पर रवाना हो गया। श्रीनगर के लाल चौक स्थित ऐतिहासिक बलिदान स्तंभ पर आयोजित एक प्रेरक विदाई समारोह के दौरान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस विदाई समारोह में शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें डीआईजी ट्रैफिक कश्मीर और एसएसपी ट्रैफिक श्रीनगर प्रमुख रूप से शामिल थे। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपस्थित जनसमूह और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए गणमान्य व्यक्तियों ने युवा एथलीटों के अनुशासन और समर्पण की जमकर सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय देने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें