फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: राजवार के सुल्तानपोरा में पानी संकट पर फूटा गुस्सा, सड़क की जाम

विज्ञापन
कुपवाड़ा में पानी के लिए प्रदर्शन। संवाद
विज्ञापन
- ग्रामीण बोले, अवैध कनेक्शनों के कारण पानी नहीं मिल रहा, जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजवार। जचालदारा के सुल्तानपोरा में शुक्रवार को लंबे समय से जारी पेयजल संकट को लेकर लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जचालदारा जलाशय से गांव के लिए अलग पानी की लाइन होने के बावजूद मुख्य सप्लाई लाइन से लिए गए अवैध कनेक्शनों के कारण गांव को पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कथित अवैध कनेक्शनों को तुरंत हटाने और पानी की सप्लाई बहाल करने की मांग की। पत्रकारों से बात करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि पानी की कमी से घरों, मवेशियों और खेती पर गंभीर असर पड़ा है। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का तुरंत समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कथित अवैध कनेक्शन नहीं हटाए गए और जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे जल शक्ति विभाग के खिलाफ मुख्य सड़क जाम कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें