फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एसएसपी कुलगाम ने उस्मान अंसारी को किया सम्मानित

विज्ञापन
कुलगाम में उस्मान अंसारी को सम्मानित करते एसएसपी। स्रोत पुलिस - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुलगाम। कुलगाम निवासी उस्मान अंसारी की ओर से दिखाई गई बहादुरी और सूझबूझ की सराहना की जा रही है। जानकारी के अनुसार उस्मान अंसारी निवासी कुरीगाम ने हादसे के तुरंत बाद मौके की परिस्थितियों के बावजूद सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर अपने हाथ पर लिख लिया। पुलिस के अनुसार उस्मान की इसी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की बदौलत संबंधित वाहन का पता लगाने और आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि उस्मान अंसारी की नागरिक जिम्मेदारी और पुलिस को दी गई सहायता प्रशंसनीय है। इसी के मद्देनजर एसएसपी कुलगाम ने उन्हें सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें