फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुलगाम में पुलिस ने 51 लाख की संपत्ति की जब्त, सरकारी जमीन वापस ली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

कुलगाम। पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में नशा तस्करी के एक आरोपी की 51 लाख की संपत्ति जब्त की। सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया और एक दुकान पर भी पीला पंजा चलाया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों पर अपनी लगातार कार्रवाई के तहत कुलगाम पुलिस ने चिनीगाम फ्रिसल, यारीपोरा के रहने वाले उमर यूसुफ राथर के 51 लाख रुपये की कीमत वाले दो मंजिला घर को कुर्क किया है। इस संपत्ति की पहचान नशीले पदार्थों और नशे के अवैध व्यापार से कमाए गए पैसों से खरीदी गई संपत्ति के तौर पर की गई थी। प्रवक्ता ने कहा कि थाना यारीपोरा में दर्ज एफआईआर के सिलसिले में यह जब्ती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान में गिराई दुकान
इसके अलावा कुलगाम पुलिस ने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस स्टेशन मंजगाम के अधिकार क्षेत्र में एक और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यहां अविल केबी पोरा के रहने वाले बशीर अहमद गनी की एक दुकान को उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के बाद गिरा दिया गया। साथ ही खसरा नंबर 59 के तहत आने वाली तीन मरला सरकारी जमीन भी उक्त नशा तस्कर से वापस ले ली गई। प्रवक्ता ने बताया कि कुलगाम पुलिस नशीले पदार्थों के खतरे को जड़ से खत्म करने के अपने पक्के इरादे को दोहराती है जिसके तहत अपराधियों और अवैध गतिविधियों से अर्जित की गई उनकी वित्तीय संपत्तियों, दोनों को ही निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता से अपील की जाती है कि वे नशीले पदार्थों की तस्करी या उससे जुड़ी गतिविधियों के बारे में कोई भी जानकारी होने पर आगे आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें