फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाए : एसएसपी गांदरबल

विज्ञापन
गांदरबल में सुरक्षा समीक्षा बैठक। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
गांदरबल। एसएसपी गांदरबल खलील अहमद पोसवाल ने वीरवार को जिले में व्यापक सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी ने समग्र सुरक्षा तैयारियों का आकलन किया। बैठक में गांदरबल पुलिस के गजेटेड अधिकारियों, सेना और सीएपीएफ के अधिकारियों के अलावा सभी पुलिस थानों के प्रभारी भी उपस्थित थे। एसएसपी ने कानून-व्यवस्था प्रबंधन, आतंकवाद-रोधी तैयारियों, अपराध नियंत्रण उपायों, यौम-उल-कुद्स तथा आने वाले त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें