फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एसएसपी हंदवाड़ा ने सुरक्षा तैयारियों का किया आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा के एसएसपी साहिल सारंगल ने वीरवार को हंदवाड़ा में जिला पुलिस मुख्यालय में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने जिले में सुरक्षा तैयारियों का आकलन किया। बैठक में हंदवाड़ा पुलिस के आला अधिकारियों के साथ-साथ जिले भर के सभी पुलिस स्टेशनों के एसएचओ और ड्यूटी ऑफिसर (डीओ) शामिल हुए।
बैठक के दौरान एसएसपी ने जिले की सुरक्षा से जुड़े कई जरूरी पहलुओं की समीक्षा की जिसमें गैर स्थानीय लोगों की मॉनिटरिंग, गैर स्थानीय कर्मचारियों का सत्यापन, हॉस्टल में रहने वाले गैर स्थानीय छात्रों की सुरक्षा, पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकरण और जांच, सुरक्षा हॉटस्पॉट की पहचान, सोशल मीडिया सर्विलांस और प्रोफाइलिंग और एलपीजी और पेट्रोल आउटलेट्स पर सुरक्षा इंतजाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी ओर से बैठक के दौरान आगामी धार्मिक कार्यक्रमों जमात-उल-विदा, शब-ए-कद्र, ईद-उल-फितर और नवरात्रि को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम पर भी खास ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें