फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एसएसपी अवंतिपोरा ने दो दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। पुलिस ने डीजीपी/आईजीपी कॉन्फ्रेंस 2025–26 की सिफारिशों के कार्यान्वयन के लिए जिला पुलिस लाइन अवंतिपोरा के सम्मेलन हॉल में दो दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन का उद्घाटन और अध्यक्षता अंवतिपोरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सजाद अहमद शाह ने किया।
विज्ञापन

एसएसपी ने अपने संबोधन में उन्होंने पेशेवर उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण जांच और अभियोजन सुनिश्चित करने और पुलिसिंग में जनता की बढ़ती भागीदारी को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से सत्र आयोजित किए गए। पुलिसिंग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विविध पहलुओं पर भी चर्चा की गई। साइबर अपराध और इसके बदलते हुए तरीकों, साइबर-संबंधित मामलों में उन्नत जांच तकनीकों, सीमा से परे आतंकवाद और कट्टरवाद से संबंधित मुद्दों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया साथ ही उचित निवारक उपायों पर भी चर्चा की गई।
इसके अलावा सम्मेलन में समुदाय सहभागिता, महत्वपूर्ण आयोजनों और त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन और आपदा प्रबंधन में पुलिस की भूमिका के प्रमुख पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। पुलिस स्टेशन प्रबंधन में सुधार, संचार कौशल को सुदृढ़ करना और स्थानीय हितधारकों के साथ समन्वय बढ़ाकर संकट की परिस्थितियों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में अतिरिक्त एसपी आवंतिपोरा, एसडीपीओ, डिप्टी एसपी एसओजी, एसएचओ, पुलिस पोस्ट के प्रभारी और साइबर सेल के अधिकारी, जिला तकनीकी टीम और पीडी अवंतिपोरा के अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें