फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एसएसपी अनंतनाग ने एनडीपीएस मामले में शामिल एसपीओ को किया सेवामुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के एसएसपी आमोद नागपुरे ने शुक्रवार को एनडीपीएस मामले में शामिल एक एसपीओ को शुक्रवार को सेवामुक्त कर दिया।
प्रवक्ता ने बताया कि बल के भीतर अनुशासन और ईमानदारी बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एक निर्णायक कार्रवाई में एसएसपी अनंतनाग ने एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को सेवामुक्त कर दिया है। उक्त एसपीओ का नाम मोहम्मद अशरफ मलिक है और वह कुचल किश्तवाड़ का निवासी है। उन्होंने बताया कि उक्त एसपीओ को पुलिस थाना देवसर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 2023 में दर्ज एक एफआईआर में शामिल पाया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में उसकी संलिप्तता का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए विभाग ने उचित कार्रवाई शुरू की जिसके परिणामस्वरूप उसे सेवा से मुक्त कर दिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि अनंतनाग पुलिस अपने कर्मियों की ओर से किसी भी प्रकार के कदाचार या गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्तता के प्रति शून्य-सहिष्णुता'''' की नीति अपनाती है। विभाग कानून के शासन को बनाए रखने और सभी स्तरों पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के प्रति दृढ़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें