सोपोर। बारामुला जिले के सोपोर इलाके में उन परिवारों ने केंद्र सरकार से तत्काल कार्रवाई के लिए अपील की है जिनके बच्चे ईरान में पढ़ाई कर रहे हैं। ईरान में बढ़ते तनाव, हवाई हमलों और अशांति के बीच माता-पिता ने अपने बेटे-बेटियों की सुरक्षित निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
परिवारों ने बताया कि ईरान की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति ने उन्हें गहरी चिंता में डाल दिया है। छात्रों से नियमित संपर्क मुश्किल हो गया है क्योंकि इंटरनेट बंदी और सेवाओं में बार-बार व्यवधान आ रहे हैं। माता-पिता के अनुसार, ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रा विकल्पों के बेहद सीमित होने से स्वतंत्र रूप से वापसी लगभग असंभव हो गई है। संवाद