फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सोनमर्ग में सिर्फ दो स्थानों पर किया जा सकेगा स्नो मोबाइल बाइक्स का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाजुक पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से सोनमर्ग डेवलपमेंट अथॉरिटी ने जारी किया आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग की नाजुक पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से सोनमर्ग डेवलपमेंट अथॉरिटी ने शनिवार को दो स्थानों के अलावा सभी जगह स्नो मोबाइल बाइक्स के संचालन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अब इन बाइक्स को केवल दो निर्धारित स्थानों तक ही सीमित कर दिया गया है।
अथॉरिटी द्वारा जारी आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, स्नो मोबाइल बाइक्स को फिलहाल केवल शुटकड़ी स्थित इको एनवायरनमेंट पार्क के पास और थाजीवास गेट के आसपास ही संचालित करने की अनुमति होगी। यह फैसला सर्दियों के मौसम में भारी पर्यटक आवागमन के दौरान सोनमर्ग के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।
विज्ञापन


सर्कुलर में कहा गया है कि सोनमर्ग में स्नो मोबाइल बाइक्स के लिए स्थायी और पूरी तरह से निर्धारित क्षेत्र की पहचान करने के लिए एक समिति गठित की गई है। समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद स्नो मोबाइल मालिकों को उपयुक्त स्थायी स्थान आवंटित किए जाएंगे। तब तक संचालन केवल इन दो निर्दिष्ट स्थानों तक ही सीमित रहेगा। अथॉरिटी ने प्रत्येक निर्धारित स्थान पर प्रतिदिन केवल 20 स्नो मोबाइल बाइक्स की सीमा भी तय कर दी है। इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिसमें शामिल वाहनों को जब्त करना भी शामिल है।
विज्ञापन



मीडो में प्रवेश पर होगी कानूनी कार्रवाई
यह भी स्पष्ट किया गया है कि थाजीवास गेट के पास संचालित होने वाले स्नो मोबाइल बाइकर्स यदि पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और प्रतिबंधित मीडो क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सोनमर्ग डेवलपमेंट अथॉरिटी ने एक समर्पित प्रवर्तन विंग का गठन किया है। इस विंग को अनुमत क्षेत्रों के बाहर स्नो मोबाइल संचालन की निगरानी करने और उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करने का जिम्मा सौंपा गया है। सर्कुलर में चेतावनी दी गई है कि प्रवर्तन विंग द्वारा कार्रवाई न करने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अथॉरिटी कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें