इंजीनियर राशिद के पिता को देखने अस्पताल पहुंचे मीरवाइज। स्रोत स्वयं
- फोटो : Archive
श्रीनगर। मीरवाइज उमर फारूक ने सांसद इंजीनियर राशिद के गंभीर रूप से बीमार पिता से एसएमएचएस अस्पताल में मुलाकात की। उमर फारूक का कहना था कि सांसद के पिता तिहाड़ जेल में बंद अपने पुत्र से मिलने की चाह रखते हैं जो उनकी आखिरी मुलाकात हो सकती है। उन्होंने कहा, भारत और जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंद राजनीतिक कैदियों और उनके परिवारों का यह मौन पीड़ा दिल तोड़ देने वाली है। उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि इंजीनियर राशिद को कम से कम मानवीय आधार पर उनके बीमार पिता से मिलने की अनुमति दी जाए। संवाद