फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir Weather: घाटी में पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद फिर ठंडा हुआ मौसम, पारा माइनस से नीचे आया

Thu, 05 Feb 2026 10:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से मौसम साफ रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। वीरवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में कई पहाड़ी इलाकों में बुधवार रात को फिर बर्फबारी हुई। इससे दिन में सर्दी बढ़ गई। श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में पारा फिर माइनस से नीचे आ गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से मौसम सूखा रहेगा। कुछ जगह बादल छाए रहेंगे। 

विज्ञापन


वीरवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है।

पहलगाम में अधिकतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 8.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 6 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 7 फरवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 8 से 10 फरवरी को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। बर्फ से ढके ऊंचे इलाकों में आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे ढलान वाले और हिमस्खलन वाले इलाकों में न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें