बारामुला में बर्फ पर स्टंट करने पर जब्त किए गए वाहन। संवाद
बारामुला। पुलिस ने गुलमर्ग में बर्फ पर खतरनाक ड्राइविंग स्टंट करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई। पुलिस की ओर से बर्फ से ढकी सड़कों पर लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए पकड़ा और उनके वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस का कहना था कि सड़कों पर पैदल चल रहे लोगों के लिए यह दोनों वाहन खतरा पैदा कर रहे थे जिसके चलते पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। पकड़े गए दोनों लोगों की पहचान इमाद उर रहमान मियां निवासी मौलवी स्टॉप लाल बाजार श्रीनगर और मोहम्मद मुनजारिन कुल्लू अलमदार कॉलोनी लाल बाजार के रूप में हुई है। संवाद