फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनंतनाग के मट्टन मार्तंड में मर रही हैं मछलियां, जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ऑल इंडिया कश्मीरी समाज रजिस्टर्ड (एआईकेएस) ने केंद्रीय मत्स्य पालन एवं पशुपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह को पत्र लिखकर अनंतनाग के मट्टन मार्तंड में तालाबों में बड़ी संख्या में मर रही मछलियों की वजह जानने को जांच कराने की मांग की है। एआईकेएस के अध्यक्ष रविंदर पंडिता नेे लिखे पत्र में कहा कि मछलियों की मौत से कश्मीरी समाज के लोग काफी चिंतित हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने प्राथमिक स्तर पर कुछ कार्रवाई शुरू की है लेकिन स्थायी समाधान खोजने के लिए स्थानीय विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करने के लिए विशेषज्ञों की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और मुख्य सचिव को भी पत्र लिखा गया है। ब्यूरो-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें