फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर स्मार्ट सिटी वेबसाइट तीन महीने से ऑफलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
-अधिकारी मुख्य प्रोजेक्ट्स की समीक्षा कर रहे हैं लेकिन नागरिक प्रोजेक्ट अपडेट नहीं देख पा रहे हैं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीनगर स्मार्ट सिटी की आधिकारिक वेबसाइट तीन महीने से ऑफलाइन है जिससे नागरिक प्रोजेक्ट्स और टेंडर के अपडेट नहीं देख पा रहे हैं। पोर्टल http://www.srinagarsmartcity.in पर जाने की कोशिश करने पर इस साइट तक नहीं पहुंचा जा सकता के साथ एक एरर मैसेज दिखाई देता है। भले ही इसे कई डिवाइस और नेटवर्क से एक्सेस किया जाए।
यह वेबसाइट केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कई करोड़ रुपये की इंफ्रास्ट्रक्चर पहलों के बारे में जानकारी देने के लिए डिजाइन की गई थी लेकिन डिजिटल प्रगति और ऑनलाइन पारदर्शिता के आधिकारिक दावों के बावजूद इसे बार-बार डाउनटाइम का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (एसएससीएल) के अधिकारियों ने बताया कि वे वेबसाइट की जांच करेंगे लेकिन उन्हें मौजूदा स्थिति के बारे में पक्का पता नहीं है। इस मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर एक अधिकारी ने कहा, मुझे आपसे ही पता चला है। हम इसे चेक करेंगे। बता दें कि इससे पहले भी लगातार रखरखाव की समस्याओं पर प्रकाश डाला गया था जिससे प्रोजेक्ट डेटा और अपडेट तक लोगों की पहुंच प्रभावित हो रही थी। कई नागरिकों ने कहा कि यह विडंबना है कि जहां शीर्ष अधिकारी भौतिक कार्यों की सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं वहीं शहर का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जिससे स्मार्ट सिटी गवर्नेंस को दर्शाने की उम्मीद थी, अभी भी काम नहीं कर रहा है।
एक स्थानीय अली मोहम्मद मीर ने कहा कि पहले हम इस वेबसाइट पर टेंडर और अन्य जानकारी ले पाते थे लेकिन पिछले काफी समय से यह वेबसाइट एक्सेस नहीं हो पा रही है। श्रीनगर स्मार्ट सिटी केवल नाम की ही है। ना तो जमीनी स्तर पर इनका काम सही है और ना ही वेबसाइट सही है। एक अन्य बुरहान अहमद वागे ने कहा कि आजकल के डिजिटल युग में वेबसाइट का नहीं चलना एक शर्म की बात है। हम कोई भी जानकारी घर बैठे हासिल कर पाते थे लेकिन अब तो कुछ नहीं कर पाते। अधिकारियों को इसको गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन

खास बात यह है कि 2017 में लांच किए गए श्रीनगर स्मार्ट सिटी मिशन का लक्ष्य इंफ्रास्ट्रक्चर का आधुनिकीकरण करना, सार्वजनिक परिवहन में सुधार करना और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाना है। वेबसाइट की लगातार अनुपलब्धता भौतिक निष्पादन और डिजिटल प्रबंधन के बीच के अंतर को दिखाती है। वेबसाइट तीन महीने से ज्यादा समय से लगातार ऑफलाइन है। इसको लेकर एसएससीएल के सीईओ से संपर्क करने के प्रयास किए गए लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें