श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए संस्थान परिसर में एक वॉकथॉन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल की ओर से 11 अप्रैल को शुरू किए गए 100 दिवसीय सघन नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत आयोजित किया गया। वॉकथॉन का आयोजन डायरेक्टर स्किम्स प्रो. एम. अशरफ गनी के संरक्षण में किया गया जबकि इस अवसर पर नेशनल हेल्थ मिशन की डायरेक्टर आकृति सागर भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम में कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी और अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया। संवाद