फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुपवाड़ा में युवक के धर्मांतरण मामले में पुलिस ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- पेशे से नाई है युवक, उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को 18 साल के एक नाई के कथित तौर पर धर्मांतरण की जांच के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस किशोर की पहचान विशाल के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है।
उन्होंने कहा कि कुपवाड़ा में कथित धर्मांतरण से जुड़ा एक मामला सामने आया है। मामले का संज्ञान लिया गया है और कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे इस घटना के संबंध में किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही बिना पुष्टि वाली जानकारी को आगे बढ़ाएं। अधिकारियों ने कहा, इस मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

वहीं इस बीच स्थानीय सूत्रों ने बताया कि युवक के अनुसार उसने गत शुक्रवार को अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव के धर्मांतरण किया है। उसके पीछे किसी का दबाव या हाथ नहीं है। युवक ने यह भी बताया कि इससे पहले मैंने अपने परिवार वालों से भी बोला था कि धर्मांतरण करने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो मर्जी करो। जब मैंने कबूल किया तो अब वह मुझे फंसा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि जबरन किया गया है। मैं यह अपील करता हूं कि मेरा परिवार किसी को तंग न करे।
विज्ञापन

इस बीच सूत्रों के अनुसार पुलिस ने युवक को भी निवारक हिरासत में लिया है और एफआईआर दर्ज की है। उन सभी से पूछताछ की जा रही है जिन्होंने इसका धर्मांतरण करवाया और जो इस दौरान गवाह रहे। बता दें कि पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है क्योंकि मामला पेचीदा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें