फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: स्किम्स में आठ माह के बच्चे का पहला सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यहां क्लिनिकल हेमेटोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट विभाग ने 8 महीने के बच्चे का पहला हेमेटोपोएटिक स्टेम सेल ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया। बच्चा हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच) नामक दुर्लभ और जानलेवा इम्यून डिसऑर्डर से पीड़ित था। निदेशक प्रो. (डॉ.) एम अशरफ गनी ने इस उपलब्धि को जम्मू-कश्मीर में एडवांस सेलुलर थेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेवाओं की दिशा में बड़ा मील का पत्थर बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें