फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: स्कॉस्ट कश्मीर को देश में चौथा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्कॉस्ट-कश्मीर को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालय श्रेणी में देशभर में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि कृषि शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में संस्थान की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाती है।
विज्ञापन

स्कॉस्ट-के ने देश के तीन प्रतिष्ठित कृषि संस्थानों के बाद यह स्थान हासिल किया है। यह सफलता कृषि शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और ग्रामीण परिवर्तन के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की उल्लेखनीय प्रगति का प्रमाण है। आईआईआरएफ की ओर से देशभर के 2,500 से अधिक संस्थानों के मूल्यांकन के आधार पर यह रैंकिंग जारी की गई है जिसमें शैक्षणिक प्रतिष्ठा, छात्र विविधता, अनुसंधान उपलब्धियां, नवाचार, आधारभूत संरचना, सामुदायिक भागीदारी और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण जैसे मानकों को शामिल किया गया।
स्कॉस्ट ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार, समावेशिता, सामुदायिक सहभागिता, बुनियादी ढांचे और वैश्विक पहुंच जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें