पुलवामा। अवैध खनन के मामले में वीरवार को अवंतिपोरा पुलिस ने छह ट्रैक्टर जब्त किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम ने दो ट्रैक्टर जब्त किए, वहीं पुलिस पोस्ट टोल प्लाजा पर चार ट्रैक्टर जब्त किए गए। इनका उपयोग अवैध खनन में किया जा रहा था। दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद