शोपियां। चौकी वाची की पुलिस ने सोमवार को नशा तस्करी के दो आरोपियों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने नागार्ड बबपोरा में रुटीन नाके के दौरान एक कार को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर लगभग 58 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर वाहन को जब्त कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों इश्फाक अहमद कोका व इनायत अहमद लोन निवासी मल्हुरा जैनपोरा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद