श्रीनगर। श्रीनगर के नौहट्टा इलाके के सराफ कदल क्षेत्र में सोमवार को एक आवासीय परिसर में गैस सिलिंडर में लीकेज से चार व्यक्ति बेहोश हो गए। सभी प्रभावित व्यक्तियों को तुरंत मौके से निकाला गया और इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेहोश हुए व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद यूसुफ (16) मूल निवासी कोलकाता, वर्तमान में सराफ कदल, तारोन दास (36), अलामी (28) और कामरान अहमद खान (19) के रूप में हुई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार चारों की हालत पर नजर रखी जा रही है। उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में आगे की जानकारी का इंतजार है। पुलिस और अन्य संबंधित विभागों ने घटना का संज्ञान लिया है। गैस लीकेज के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद