शोपियां। पुलिस ने तुर्कवांगम इलाके से अवैध रूप से खनिज निकालने और परिवहन करने में इस्तेमाल हो रही दो जेसीबी मशीनें जब्त की हैं। तुर्कवांगम पुलिस चौकी की टीम ने रविवार को रुटीन पेट्रोलिंग के दौरान इन दोनों जेसीबी को बिना वैध रॉयल्टी दस्तावेजों के खनिज निकालते हुए पकड़ा।
इस संबंध में पुलिस स्टेशन जैनापोरा में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शोपियां पुलिस ने दोहराया है कि जिले के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम जनता से अपील की गई है कि ऐसे अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचनादाता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।