शोपियां। शोपियां के रामनगरी इलाके में मंगलवार को 8 साल के एक लड़के की दम घुटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रामनगरी निवासी आदिल अहमद गनी के बेटे जोहान के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार यह घटना तब हुई जब नाबालिग अपने घर पर सो रहा था। सोते समय कुछ कपड़े गलती से उसके ऊपर गिर गए जिससे कथित तौर पर उसका चेहरा ढक गया और दम घुटने लगा। परिवार ने बच्चे को बेहोश हालत में देखा और तुरंत उसे जिला अस्पताल शोपियां ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पड़ोसी और रिश्तेदारों ने बच्चे की असमय मौत पर गहरा दुख जताया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। संवाद